मनोरंजन

'टिप-टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर नोरा फतेही ने मटकाई कमर, भीगे बदन से स्टेज पर लगाई आग

Rani Sahu
23 March 2022 11:04 AM GMT
टिप-टिप बरसा पानी सॉन्ग पर नोरा फतेही ने मटकाई कमर, भीगे बदन से स्टेज पर लगाई आग
x
नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की डांसिग क्वीन होने के साथ-साथ एक डांसिंग शो की जज भी बनने जा रही हैं

मुंबई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की डांसिग क्वीन होने के साथ-साथ एक डांसिंग शो की जज भी बनने जा रही हैं। बता दें कि नोरा जल्द आने वाले डांसिंग शो में बतौर जज की भूमिका में दिखाई देंगी। इस टीवी शो के कई प्रोमो भी सामने आ चुके हैं। जिनमें नोरा जूनियर डांसर के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस शो का नाम 'डांस दीवाने जूनियर्स' है और ये जल्द ही 'कलर्स टीवी' पर आने वाला है। इस शो के प्रोमो में जैसा कि आप देख सकते हैं कि नोरा छोटे बच्चों को पहले पढ़ाते हुए नजर आ रही हैं, फिर एक सिजलिंग अवतार में अपने अमेजिंग मूव्स दिखा रही हैं।

इस प्रोमो की खास बात तो ये है कि नोरा अपने भीगे बदन से स्टेज पर आग लगा रही हैं। इतना ही नहीं जिस गाने पर नोरा अपने कदमों को थिरका रही हैं, वो गाना खुद में ही एक लेजेन्ड्री सॉन्ग है। टिप-टिप बरसा पानी ये गाना तो आपने सुना ही होगा। इस गाने पर नोरा का शावर लेते हुए शानदार डांस तो जैसे फैंस को पागल ही कर देगा। नोरा के फैंस के लिए ये एक खुशी की बात है कि इस शो के जरिए वो अब कुछ दिनों में सभी के घरों में नजर आएंगी। जहां उनके फैंस को उनके कातिल डांस स्टेप्स देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा भी एक प्रोमो समाने आया है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी नीतू सिंह (Neetu Singh) भी बच्चों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ ही इस प्रोमो में कोरियोग्राफर मर्ज़ी पेस्तोनजी भी नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये शो पूरी तरह से बच्चों को डेडिकेटेड है। बता दें कि ये शो दर्शकों को बहुत पसंद आने वाला है। इतना ही नहीं कलर्स टीवी ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- नोरा फतेही और जूनियर्स के साथ छाएगी नेक्स्ट लेवल डांस की दीवानगी! क्या आप दीवानगी के लिए रेडी है। दर्शकों की जानकारी के लिए बता दें कि इस शो में नोरा फतेही के अलावा नीतू कपूर और मर्ज़ी पेस्तोनजी भी जज की भूमिका में नजर आएंगे।


Next Story