मनोरंजन

Kusu Kusu सॉन्ग पर Nora Fatehi ने बनाई ट्रांसफॉर्मेशन रील, देखें जबरदस्त वीडियो

Gulabi
10 Nov 2021 10:43 PM IST
Kusu Kusu सॉन्ग पर Nora Fatehi ने बनाई ट्रांसफॉर्मेशन रील, देखें जबरदस्त वीडियो
x
Nora Fatehi ने बनाई ट्रांसफॉर्मेशन रील

नोरा फतेही का नया डांस वीडियो कुसु-कुसु बुधवार को रिलीज किया गया है. नोरा के डांसिंग मूव्स ने एक बार फिर से सभी की छुट्टी कर दी है. नोरा फतेही ने गाना रिलीज होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक ट्रांसफॉर्मेशन रील अपलोड की है. वीडियो में नोरा फतेही कुसु-कुसु गाने पर अपना लुक बदलती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो शुरू होते ही नोरा ग्रीन कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं. नोरा के डांसिंग मूव्स देखते हुए फैंस की पलक भी नहीं झपकती और नोरा एक पीच कलर की साड़ी में दिखाई देने लगती हैं. नोरा फतेही का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

नोरा फतेही की कुसु-कुसु गाने पर ट्रांसफॉर्मेशन रील को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पंसद कर रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर उनके वीडियो पर कुसु-कुसु , सो अमेजिंद क्वीन का कमेंट किया है. तो दूसरा यूजर हाय लिखकर दिल के इमोजी लगा रहा है.

सत्यमेव जयते के दिलबर-दिलबर गाने पर धमाल मचाने के बाद नोरा फतेही ने सत्यमेव जयते 2 में एक स्पेशल आइटम दिया है. कुसु-कुसु गाने पर नोरा फतेही जबरदस्त डांस कर रही हैं. कुसु-कुसु गाने में नोरा फतेही को दिलरुबा नाम दिया गया है. कुसु-कुसु गाने में नोरा ने एक से बढ़कर एक बैली डांसिंग मूव्स दिखाए हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पंसद किया जा रहा है.

कुसु-कुसु गाने के वीडियो में नोरा एक सिल्वर कलर की ड्रेस में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. उनके बैली मूव्स ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है. नोरा फतेही के इस नए आइटम सॉन्ग को यूट्यूब पर 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Next Story