मनोरंजन

अपनी चाल को लेकर ट्रोल हुईं नोरा फतेही, यूजर्स बोले- मलाइका अरोड़ा पार्ट 2

Neha Dani
15 Jun 2022 8:53 AM GMT
अपनी चाल को लेकर ट्रोल हुईं नोरा फतेही, यूजर्स बोले- मलाइका अरोड़ा पार्ट 2
x
जिसे काफी पसंद किया गया था।

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। वो जहां भी जाती हैं, कैमरे उनकी तरफ मुड़ जाते हैं। कैमरे के सामने आते ही उनकी चाल भी बदल जाती है। वो अलग तरह से चलने लगती हैं, जिसे यूजर्स कई बार नोटिस कर चुके हैं। हालांकि, अब फेमस डांसर नोरा फतेही का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो हुबहू मलाइका को कॉपी करती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो देखने के बाद कोई उनकी चाल पर कॉमेंट कर रहा है तो कोई उन्हें 'मलाइका अरोड़ा पार्ट 2' कहकर बुला रहा है।



नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनके पोज और चाल काफी हद तक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से मिलते-जुलते हैं।
यूजर्स ने लगा दी नोरा की क्लास


इस बात को यूजर्स ने नोटिस कर लिया और Nora Fatehi की क्लास लगा दी। किसी ने कॉमेंट किया, 'टेढ़ी होकर क्यों चलती है इतना'। वहीं किसी ने लिखा, 'मलाइका अरोड़ा पार्ट 2'।
सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
नोरा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को 40 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्हें 'डांस की क्वीन' भी कहा जाता है और उनके किलर मूव्स पर फैंस फिदा रहते हैं। उन्होंने कई हिट गानों में कमाल का डांस किया है। उनके वीडियो यूट्यूब पर खूब देखे जाते हैं।
रिएलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' कर रही हैं जज
इन दिनों नोरा Dance Deewane Junior रिएलिटी शो को जज कर रही हैं। उनके साथ जज पैनल में नीतू सिंह और मर्जी भी हैं। शो को करण कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं। वो आखिरी बार गुरु रंधावा के साथ 'डांस मेरी रानी' गाने में नजर आई थीं, जिसे काफी पसंद किया गया था।


Next Story