मनोरंजन

दिलबर गाने से मिली थी नोरा फतेही को पहचान

Rani Sahu
18 Feb 2023 7:59 AM GMT
दिलबर गाने से मिली थी नोरा फतेही को पहचान
x
बालीवुड अभिनेत्री और प्रख्यात नृत्यांगना नोरा फतेही ने सलमान खान के बिग बॉस रियलिटी शो से सुर्खियों में जगह बनाई थी। बिग बॉस सीजन 10 में नोरा ने वाइल्‍ड कार्ड एंट्री के द्वारा बिग बॉस के घर में प्रवेश किया था। वह भले ही वह इस शो की विनर नहीं बन सकीं, लेकिन बिग बास के घर में प्रवेश उनके जीवन का टर्निंग प्‍वाइंट बन गया। बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उनका बाहें खोलकर स्वागत किया। आज जब फिल्म इंडस्ट्री की टॉप डांसर की जब बात की जाती है तो नोरा का नाम सबसे पहले आता है। नोरा अब भारत की दिलबर गर्ल बन चुकी हैं।
यूं तो नोरा हिंदी सिनेमा के साथ 2014 से जुड़ी हुई हैं लेकिन सफलता उन्हें 2018 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर दिलबर' से मिली। इस गाने के बाद वह दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गईं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि नोरा जब कनाडा से भारत आई थीं तो उनके पास केवल 5 हजार रुपये थे लेकिन आज वह करोड़पति है। एक बार नोरा ने अपने इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल वाले दिनों का खुलासा किया था। नोरा ने बताया था कि जब वह भारत आईं थी तो अपने साथ सिर्फ 5000 रुपए लेकर मुंबई पहुंचीं थीं। हालांकि, जिस एजेंसी के साथ वह काम कर रही थीं, उससे उन्हें हफ्ते के 3000 रुपए मिलते थे। उन्हें अपना दैनिक रूटीन उसी 3000 में मैनेज करना पड़ता था।
मालूम हो कि भले ही नोरा की शुरुआती जर्नी दर्द और संघर्षमय रही, लेकिन आज नोरा करोड़ों की मालकिन हैं। 2022 में डांसिंग सेंसेशन नोरा के पास 39 करोड़ की संपत्ति है। नोरा एक परफॉर्मेंस के 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विज्ञापन शेयर करने के 5 से 7 लाख रुपए लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा ने गुरु रंधावा के गाने 'नाच मेरी रानी' के लिए 45 लाख रुपए चार्ज किए थे। अटकलों की मानें तो नोरा भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली डांसर हैं। वह सबसे ज्यादा आयकर देने वाली अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती हैं।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story