मनोरंजन

वन पीस में छाई नोरा फतेही, शोख अदाएं देख फैंस ने कहा -गॉर्जियस

Rani Sahu
20 April 2022 5:56 PM GMT
वन पीस में छाई नोरा फतेही, शोख अदाएं देख फैंस ने कहा -गॉर्जियस
x
नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक डांसिंग क्वीन है जो आइटम नंबर्स और बेली डांस के लिए जानी जाती है

मुंबई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक डांसिंग क्वीन है जो आइटम नंबर्स और बेली डांस के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। जिसमें नोरा लाइट पिस्टल कलर की वन पीस ड्रेस पहनकर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में नोरा गजब की लग रही हैं। इसके साथ वो एक कॉफी वाइट कलर की बैग हाथ में पकड़ी हुई हैं। इसी के साथ उन्होंने व्हाइट कलर के पॉइंटेड हील्स भी कैरी किए हुए हैं।

बता दें कि नोरा फतेही ने तस्वीर को 4 घंटे पहले शेयर किया है। इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पोस्ट पर 2800 से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैंl नोरा फतेही ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'वो लोग तस्वीरें देखते हैं और कहते हैं,'गोल्स, मैं वो हूं जो वो बनना चाहते हैं'। बता दें कि नोरा फतेही अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आते हैं
आखिर में बता दें कि नोरा फतेही ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वो सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। नोरा फतेही ने इसके पहले एक ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसमें वो अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आई थीं। नोरा फतेही जल्द एक डांस रियलिटी शो को जज करती नजर आएंगी। नोरा फतेही डांस के अलावा मॉडलिंग में भी काफी सक्रिय है। इसी चलते उनकी फोटो और वीडियो को हर जगह सराहा जाता है और उनको फैंस का प्यार भी मिलता है।


Next Story