मनोरंजन

Nora Fatehi ने फिर बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, पिंक कलर की लूज टीशर्ट और ग्रे शॉर्ट्स में लगी कमल

Rani Sahu
23 Oct 2021 1:50 PM GMT
Nora Fatehi ने फिर बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, पिंक कलर की लूज टीशर्ट और ग्रे शॉर्ट्स में लगी कमल
x
बॉलीवुड की डांसिंग डीवा नोरा फतेही आए दिन अपने बोल्ड लुक्स से कहर ढाती हैं

बॉलीवुड की डांसिंग डीवा नोरा फतेही आए दिन अपने बोल्ड लुक्स से कहर ढाती हैं। यही कारण है कि उनकी तस्वीरों से नजरें हटा पाना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला, जब उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस नोरा फतेही को मुंबई में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान नोरा का ऐसा स्टाइल नजर आया जिसने एक नजर में लोगों को दीवाना बना दिया। इसकी बड़ी वजह थी एक्ट्रेस की फिट और टोन्ड बॉडी। यह दोनों ही एलिमेंट्स कर्वी बॉडी की मालकिन नोरा को सुपर हॉट लुक दे रहे थे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नोरा अपने फेवरेट Muah सैलून से बाहर निकलती दिख रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की लूज टीशर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहना हुआ है।
कोविड को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मास्क लगा रखा है। वहीं व्हाइट स्नीकर्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। इसी के साथ उन्होंने कॉफी कलर का स्लिंग बैग भी हाथ में कैरी कर रखा है। नोरा इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही है। नोरा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रही है। नोरा भले ही कैजुअल आउटफिट में थीं लेकिन अपने लुक को उन्होंने इस तरह से स्टाइल किया था कि उसमें कमी ढूंढ पाना मुश्किल था। आप देख सकते हैं वह कैसे अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, वह अक्सर अपनी हॉटनेस से इंटरनेट पर आग लगाने का काम करती हैं।
काम के मोर्चे पर बात करें तो पिछले दिनों वह अजय देवगन की फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थीं। वहीं उनके डांस वीडियोज काफी धमाल मचाते हैं। अब खबर है कि अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड में उनका एक डांस नंबर दिखने वाला है।


Next Story