मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर बनीं फिल्मों पर रोक नहीं, HC ने एक्टर के पिता की याचिका खारिज की

jantaserishta.com
10 Jun 2021 11:09 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर बनीं फिल्मों पर रोक नहीं, HC ने एक्टर के पिता की याचिका खारिज की
x

फाइल फोटो

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका को खारिज कर दिया है। सुशांत के पिता ने किसी को भी फिल्मों में उनके बेटे के नाम या समानता का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए याचिका दायर की थी।

दो जून को हुई थी सुनवाई
2 जून को, दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केके सिंह की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और निर्माताओं और निर्देशक से कहा था कि जब तक अदालत अपना फैसला नहीं सुनाती, तब तक फिल्म को रिलीज न करें। इस बारे में न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा था कि अदालत 11 जून से पहले फैसला सुनाएगी, लेकिन अगर वह ऐसा करने में असमर्थ है, तो फिल्म की रिलीज रोक दी जाएगी।
11 जून है फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता चंदर लाल ने कहा कि फिल्म का हर स्तर पर प्रचार किया गया है और वह इसे वापस लेने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दे पाएंगे। बता दें, फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की रिलीज डेट 11 जून है। कोर्ट का फैसला आने के बाद फिल्म रिलीज की जा सकती है।
दिलीप गुलाटी के निर्देशन में बनी फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। फिल्म में टीवी एक्टर जुबैर खान सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित किरदार की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि श्रेया शुक्ला रिया चक्रवर्ती की भूमिका में होंगी। तो वहीं शक्ति कपूर इस फिल्म में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चीफ राकेश अस्थाना का किरदार निभाएंगे।
गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाये गए थे। जिसके बाद इस मामले की सीबीआई, ईडी और एनसीबी की जांच जारी है। सुशांत केस में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। अभी भी इस केस की जांच चल रही है और आएदिन कोई न कोई खुलासे होते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story