मनोरंजन

Nita Ambani: बेटे की शादी में हर लुक में दिखी भारतीय विरासत

Bharti Sahu 2
14 July 2024 11:42 AM IST
Nita Ambani: बेटे की शादी में  हर लुक में दिखी भारतीय विरासत
x
Nita Ambani: 12 जुलाई को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लिए। उनकी इस शादी में वैसे तो देश दुनिया के लोग आए थे, लेकिन लोगों की नजरें अंबानी परिवार की बहुओं और बेटियों का शाही अंदाज देख रहीं थी। दरअसल, इस शादी में नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी ने भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। बात करें नीता अंबानी की तो वो अपने बेटे की शादी में बेहद ही शाही लुक में नजर आईं। शादी की हर रस्म में वो किसी रानी से कम नहीं लग रहीं थीं। अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने जो भी लुक कैरी किया नीता अंबानी के उस घाघरा लुक की, जो उन्होंने अपने बेटे की बारात के वक्त कैरी किया था। एक कार्यक्रम के दौरान नीता अंबानी 28 चौक जाल रंगकट साड़ी पहनी थी। उनकी ये साड़ी बेहद खास है और इसे तैयार होने में छह महीने का टाइम लगा है। इस बनारसी साड़ी को देश के कुछ सेलेक्टेड कारीगर ही तैयार कर पाते हैं अनंत अंबानी की शादी की प्री वेडिंग रस्मों में से एक रस्म में नीता अंबानी खूबसूरत सा गोल्डन सूट पहने दिखाई दीं। उनके इस सूट को पारंपरिक हैदराबादी स्टाइल में कैरी किया गया था।
Next Story