मनोरंजन

Nisha Rawal दिखी बेटे Kavish के साथ...कैमरे के सामने मां के हाथों में यूं चेहरा छिपाया

Rounak Dey
7 April 2022 2:39 PM IST
Nisha Rawal दिखी बेटे Kavish के साथ...कैमरे के सामने मां के हाथों में यूं चेहरा छिपाया
x
जिसे लेकर वो कई बार सोशल मीडिया पर दर्द भी बयां कर चुके हैं।

एक्ट्रेस निशा रावल हाल ही में कंगना रनौत के शो लॉक अप से बाहर हो गई हैं। लॉक अप से आउट होने के बाद बीते मंगलवार एक्ट्रेस को बेटे के साथ अंधेरी में स्पॉट किया गया, जहां वो कैमरे के सामने कविश संग मस्ती भरे पोज देती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान निशा प्रिंटेड टॉप के साथ ब्लैक जींस पहने स्टाइलिश दिखीं।


वही उनके 5 साल के बेटे कविश ब्राउन शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट पैंट में बेहद नजर आए और मां के हाथों में अपना चेहरा छिपाते हुुए पोज देते दिखे। कैमरे के सामने पोज देते मां-बेटे की बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
बता दें, निशा रावल ने पति और एक्टर करण मेहरा पर पिछले साल जून महीने में घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। घरेलू हिंसा मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन कुछ समय बाद एक्टर को अग्रिम जमानत मिल गई थी।
गौरतलब है कि करीब 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शाही शादी रचाई थी। 14 जून, 2017 में करण और निशा ने बेटे कविश का स्वागत किया है। हालांकि, अब निशा और करण की राहें अलग हैं, लेकिन बेटा कविश अपनी मां के साथ है। निशा के पास होने के कारण करण अपने बेटे से काफी लंबे से नहीं मिल पाए हैं, जिसे लेकर वो कई बार सोशल मीडिया पर दर्द भी बयां कर चुके हैं।


Next Story