मनोरंजन

निशा रावल ने बेटे के बर्थडे के 3 दिन बाद दी ग्रैंड पार्टी, तनाज ईरानी भी बनी मेहमान

Neha Dani
20 Jun 2022 5:20 AM GMT
निशा रावल ने बेटे के बर्थडे के 3 दिन बाद दी ग्रैंड पार्टी, तनाज ईरानी भी बनी मेहमान
x
अपनी बेटी को लेकर पहुंची थी। जहां उनकी तस्वीरें पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लीं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम टीवी सीरियल स्टार करण मेहरा की एक्स वाइफ निशा रावल ने हाल ही में अपने बेटे कविश का शानदार बर्थडे सेलिब्रेट किया है। लॉक अप फेम अदाकारा निशा रावल ने अपने बेटे कविश के जन्मदिन के 3 दिन बाद जाकर एक ग्रैंड पार्टी दी है। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने बेटे कविश के बर्थडे के दिन एनजीओ में जाकर बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जबकि पिता करण मेहरा ने उस दिन अकेले अपने घर में एक केक काटकर बेटे कविश का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे के बर्थडे पर शानदार पार्टी दी है। यहां देखें फोटोज।

निशा रावल ने बेटे लिए मुंबई में दी ग्रैंड पार्टी






अदाकारा निशा रावल ने अपने बेटे कविश के 5वें बर्थडे के लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट में ग्रैंड पार्टी दी है। जहां उनके बेटे के कई दोस्त पहुंचे थे।
अदाकारा निशा रावल ने अपने बेटे कविश के बर्थडे को बेहद खास मनाने के लिए कार्टून थीम के साथ खास पार्टी का आयोजन किया।
कार्टून थीम के साथ निशा रावल ने मनाया बर्थडे
अदाकारा निशा रावल ने अपने बेटे कविश के बर्थडे के मौके पर मुंबई में कार्टून बेस्ड एक थीम पार्टी रखी थी। जहां बेटे के कई दोस्त पहुंचे थे।
पार्टी में पहुंची थी तनाज ईरानी
इस ग्रैंड पार्टी में निशा रावल की दोस्त और अदाकारा तनाज ईरानी भी अपनी बेटी को लेकर पहुंची थी। जहां उनकी तस्वीरें पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लीं।


Next Story