मनोरंजन

निशा रावल ने पति करण मेहरा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर पर कही ये बात

Neha Dani
5 Aug 2022 6:17 AM GMT
निशा रावल ने पति करण मेहरा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी,  अफेयर पर कही ये बात
x
दोस्तों ने कुछ बताया, किसी और ने कुछ। ये सबकुछ मेरे बच्चे के सामने हुआ है।'

टीवी के पावर कपल की लिस्ट में एक समय छाए रहे निशा रावल और करण मेहरा अब एक-दूसरे पर गंभीर आरोपों की बारिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले साल निशा ने एक्टर और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद करण को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनको जमानत मिल गई थी। फिलहाल यह दोनों तलाक और बेटे काविश की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। ताजा अपडेट ये है कि करण मेहरा ने जो निशा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, उस पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है।


दरअसल, 4 अगस्त, 2022 को करण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने पत्नी निशा रावल के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोप लगाया कि अभी तलाक भी नहीं हुआ है और निशा का मुंह बोले भाई रोहित साठिया के साथ अफेयर चल रहा है। वह दोनों साथ में रह भी रहे हैं। करण ने कहा था रोहित सेठिया के साथ वाइफ निशा का भाई-बहन जैसा रिश्ता था, लेकिन अब वो दोनों अफेयर में हैं।

करण मेहरा ने लगाया था आरोप
करण का आरोप था, 'एक तरफ भाई-बहन का रिश्ता है, एक तरफ आप कन्यादान कर रहे हो। Nisha Rawal (वाइफ) एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है Rohit Sethia के साथ जिन्होंने उनका कन्यादान किया था। मैं ये सब पहले नहीं बता सकता था, ये सारी चीजें मेरे साथ पिछले साल हुई हैं। यदि मैं उस समय कहता तो सभी कहते कि वाइफ ने इनपर आरोप लगाया है तो बदले में इन्होंने भी ऐसा कहा है। 14 महीने लगे हैं सारे सबूत इकट्ठे करने में। एक-एक इवेंट, एक-एक चीज, इससे बात करो, उससे मिलो और सब करने में मुझे ये 14 महीने का वक्त लग गया। दोस्तों ने कुछ बताया, किसी और ने कुछ। ये सबकुछ मेरे बच्चे के सामने हुआ है।'



Next Story