मनोरंजन

होली के रंग में डूबे दिखे आम्रपाली दुबे संग निरहुआ, गाना देख लोग हुए दीवाने

Rani Sahu
9 March 2022 11:03 AM GMT
होली के रंग में डूबे दिखे आम्रपाली दुबे संग निरहुआ, गाना देख लोग हुए दीवाने
x
भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की सबसे दमदार जोड़ी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और भोजपुरी जगत की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर फागुन का रंग चढ़ गया है

Rang Dalba T Dehab Hajar Gaari Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की सबसे दमदार जोड़ी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और भोजपुरी जगत की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर फागुन का रंग चढ़ गया है। निरहुआ और आम्रपाली के कई होली गाने इस समय यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। होली स्पेशल गाना 'रंग डलबा त देहब हजार गारी' (Rang Dalba T Dehab Hajar Gaari) में आम्रपाली दुबे निरहुआ संग होली के रंग में सराबोर नजर आ रही हैं।

इस गाने को Nirahua Official नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 1,780,180 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। होली का ये गाना निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने को निरहुआ (Nirahua), अंतरा सिंह ( Antra Singh) और प्रियंका (Priyanka) ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav) ने लिखे हैं और इसका संगीत आशीष वर्मा (Ashish Verma) ने दिया है। इस गाने के वीडियो को इश्तियाक शेख बन्टी ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को एडिट प्रीतम नाइक (Preetam Naik) ने किया है। इस गाने के वीडियो को कोरियोग्राफ कानू मुखर्जी ने किया है। यहां देखिये निरहुआ का शानदार होली गाना -


Next Story