मनोरंजन
निरहुआ-काजल राघवानी जबरदस्त रोमांस करते आए नजर, मिस ना करें ये VIDEO
Shubhra Nandy
6 Jan 2021 11:32 AM IST

x
बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देने में जहां भोजपुरी सिनेमा कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देने में जहां भोजपुरी सिनेमा कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. जहां एक तरफ भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों में होने लगी है, वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर आए दिन पुराने भोजपुरी गाने भी ट्रेंड होते देखे जाते हैं. हाल ही में एक और भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) जबरदस्त वायरल हो रहा है. ये गाना है भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का. इस गाने में निरहुआ, एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ धमाकेदार डांस और रोमांस करते दिख रहे हैं.
ये भोजपुरी गाना है तो काफी पुराना, लेकिन हाल ही में यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. काजल और निरहुआ का वायरल हो रहा ये भोजपुरी गाना फिल्म 'आशिक आवार' का है. यूं तो इस फिल्म के सभी गाने काफी सुपरहिट रहे हैं लेकिन इसके गाने 'नथुनिया तार लेवे दा' कुछ ज्यादा ही पसंद किया गया है. ये गाना यूट्यूबपर जबरदस्त ट्रेंड कर चुका है. वहीं अब एक बार फिर से ये गाना लोगों को पसंद आ रहा है. यहां देखें धमाकेदार भोजपुरी गाने का वीडियो-
इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 16,655,698 व्यूज मिल चुके हैं. यानी कि इसे 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने की खास बात इसके कॉस्ट्यूम भी हैं. इस गाने में दोनों की नोंक-झोंक के साथ ही जबरदस्त रोमांस भी देखने को मिल रहा है. वहीं इन दो सुपरस्टार्स का देसी अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है.
देखा जाए तो काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ खूब पसंद की जाती है लेकिन निरहुआ के साथ इस वायरल वीडियो में काजल ने ये साबित कर दिया है कि वो रोमांस की क्वीन हैं. वहीं बात करें निरहुआ की तो उन्हें अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ ज्यादातर देखा जाता है लेकिन इस बार ये दोनों ही अलग-अलग को-स्टार्स के साथ दिखे और धमाकेदार परफॉर्मेंस दे डाली.
Next Story





