मनोरंजन

निरहुआ-काजल राघवानी ने रोमांटिक कमेस्ट्री से इंटरनेट पर मचाया हंगामा, वायरल हुआ VIDEO

Shubhra Nandy
5 Jan 2021 6:40 PM IST
निरहुआ-काजल राघवानी ने रोमांटिक कमेस्ट्री से इंटरनेट पर मचाया हंगामा, वायरल हुआ VIDEO
x
सोशल मीडिया पर आए दिन भोजपुरी गानों के वीडियो वायरल होते रहते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर आए दिन भोजपुरी गानों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी क्रम में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के गाने 'चल जाई जान' का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. निरहुआ और काजल का यह सबसे रोमांटिक भोजपुरी गानों में से एक है.


निरहुआ और काजल का वीडियो दो साल पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस गाने को खूब देखा जा रहा है. यूट्यूब पर अभ तक इस गाने के वीडियो को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. भोजपुरी दर्शकों को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. आप भी देखिए निरहुआ और काजल का यह वायरल वीडियो-





वर्कफ्रंट की बात करें तो निरहुआ जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'फसल' में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था. फिल्म 'फसल' के फर्स्ट लुक में निरहुआ किसान के वेश में नजर आ रहे हैं, वो भी ठेठ देसी अंदाज में. इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं. फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी है. फिल्म के बारे में निर्माता ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह नए और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी होगी. आए दिन किसानों को किन-किन समस्यों से जूझना पड़ रहा है, उसके बावजूद भी वे हम लोगों के लिए 'फसल' उगाते हैं.


Next Story