मनोरंजन

काजल राघवानी के इश्क में ऐसे डूबे निरहुआ, वीडियो देख फैंस भी हो गए घायल

Neha Dani
4 Aug 2022 6:02 AM GMT
काजल राघवानी के इश्क में ऐसे डूबे निरहुआ, वीडियो देख फैंस भी हो गए घायल
x
गाने को लोगों ने खूब लाइक और शेयर किया है। वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स की बरसात भी कर दी है। वीडियो लोगों ने जमकर वायरल किया है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ ( Nirahua ) अपने गानों से सभी को दीवाना बना लेते हैं। अब एक बार से निरहुआ अपने फैंस के बीच पसंद की जाने वाली खूबसूरत अदाकार काजल रघवानी ( kajal Raghwani ) अपने अंदाज के लिए काफी पसंद की जाती हैं। साथ ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं। साथ ही उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, जिनके साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। अब एक गाना दोनों का खूब वायरल हो रहा है।इस गाने के वीडियो में निरहुआ और काजल राघवानी के संग बेशुमार रोमांस कर रहे हैं। काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव का भोजपुरी गाना 'दबे पांव अहिए नजरिया बचाके'(Dabe Paon Aiha Nazariya Bachake) यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। यहां देखें पूरा वीडियो…





भोजपुरी गाना यूट्यूब पर खूब पॉप्युलर हो रहा है। आपको बता दें कि यह गाना दिनेश लाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी की फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' (Patna Se Pakistan) का है। इस फिल्म में दिनेश लाल और काजल राघवानी के अलावा सुशील सिंह और अशोक समर्थ मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही उनके गानों के वीडियो पर काफी संख्या में व्यूज भी देखने को मिलते हैं। इस रोमांटिक गाने में काजल राघवानी साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं और दिनेश लाल के साथ उनकी कैमिस्ट्री देखने लायक है।

इस गाने में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने को लोगों ने खूब लाइक और शेयर किया है। वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स की बरसात भी कर दी है। वीडियो लोगों ने जमकर वायरल किया है।

Next Story