
x
भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी सुपरहिट है
Dinesh Lal Yadav And Aamrapali Video Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी सुपरहिट है। इन्हें एक साथ देखने के लिए लोग हमेशा बेकरार रहते हैं। जब भी ये दोनों स्टार्स एक साथ बड़े पर्दे पर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। दोनों की केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन के साथ फैंस ऑफ-स्क्रीन भी खूब पसंद करते हैं। दोनों को कई इवेंट्स पर एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। इस समय निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (nirahua hindustani 3) का एक कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ जबरदस्ती आम्रपाली संग सुहागरात मनाने की कोशिश करते हैं।
दरअसल, निरहुआ हिंदुस्तानी 3 फिल्म में निरहुआ सोना से प्यार करते हैं लेकिन किसी मजबूरी की वजह से उन्हें चम्पा यानी की आम्रपाली दुबे को भाड़े पर बहु बनाकर लाना पड़ता है। इस फिल्म में चम्पा हर काम के लिए निरहुआ से पैसे के लिए डिमांड करती हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप निरहुआ की कॉमेडी को देखकर आप हैरान हो जायेंगे।

Rani Sahu
Next Story