मनोरंजन
निरहुआ और रवि किशन एक साथ गर्दा उड़ाने को तैयार, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी दिखाएंगी अपना जलवा...
Shubhra Nandy
8 Dec 2020 4:15 PM IST

x
भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार माने जाने वाले एक्टर रवि किशन और निरहुआ अपनी अगली फिल्म में साथ कर रहे हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार माने जाने वाले एक्टर रवि किशन और निरहुआ अपनी अगली फिल्म में साथ कर रहे हैं. इस फिल्म में आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी. ये तीनों नई फिल्म 'ठीक है' में एक साथ दिखेंगे. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.
इस बात की जानकारी खुद एक्टर निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक धांसू तस्वीर शेयर करके दी है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में की जा रही है. गोरखपुर से रवि किशन सांसद भी हैं.
शेयर की गई इस तस्वीर में रवि किशन ब्लैक सूट में दिख रहे हैं. पीच कलर की ड्रेस में आम्रपाली दुबे और साथ ही निरहुआ ब्लैक टी और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं. तीनों एक सीध में आगे बढ़ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए निरहुआ ने लिखा है, 'बड़े भैया माननीय सांसद गोरखपुर रविकिशन के आशीर्वाद के साथ फ़िल्म #ठीकहै की शूटिंग का शुभारम्भ गोरखपुर में #हर_हर_महादेव.'
इसके अलावा निरहुआ ने फिल्म 'ठीक है' की शूटिंग शुरू होने से पहले पूजा की झलक दिखाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में रवि किशन फिल्म की टीम के साथ आरती करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट कर निरहुआ ने लिखा है 'ठीक है?'
Next Story





