मनोरंजन
खेतों में खुलेआम रोमांस करते नजर आए निरहुआ और आम्रपाली दुबे, सामने आई वीडियो
Rounak Dey
21 Sep 2022 7:52 AM GMT

x
अब तक दो करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। निरहुआ के सभी सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड करते है। यहां देखें पूरा वीडियो…
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव जिन्हें प्यार से फैंस निरहुआ (Nirahua) के नाम से पुकारते हैं, ये दोनों ही सितारे भोजपुरी जगत का जाना माना नाम बनकर उभरे हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी को हमेशा से ही दर्शकों का बेपनाह प्यार मिला है। जब भी ये दोनों एक साथ फिल्म पर्दे पर नजर आते हैं। तो तहलका मचा देते हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना 'धोई के नौ महीना रजऊ' (Dhoyi Ke Nau Mahina Rajau) यू्ट्यूब पर गदर मचा रहा है। गाना भोजपुरी फिल्म मोकामा 0 किमी का है। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की शानदारी केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को निरहुआ और कल्पना ने मिलकर गाया है। श्याम देहाती ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं।
इस वीडियो मे दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने लायक है। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना तेजी से वायरल हो रहा है। बंद कमरे में चल रहा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांस देख फैंस भी आहें भरते नजर आ रहे हैं। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। हजारों लाइक व कमेंट के साथ-साथ इस गाने पर दर्शकों के व्यूज दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।
बेशक इस गाने को रिलीज़ हुए 5 साल बीत गया हो लेकिन भोजपुरी जगत में इस गाने ने धूम मचा रखी है। इससे पता चलता है कि वीडियो लोगों को कितना ज्यादा पसंद आया है। इस भोजपुरी सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी ( Worldwide Record Bhojpuri ) पर रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग मे अब तक दो करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। निरहुआ के सभी सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड करते है। यहां देखें पूरा वीडियो…
Next Story