
x
भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) सबसे नामी चेहरे में से एक हैं
Peeyar Peeyar Odhaniya Pe Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) सबसे नामी चेहरे में से एक हैं। इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों स्टार्स के गाने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। इसी कड़ी में इस जोड़ी का धमाकेदार भोजपुरी गाना 'पियर पियर ओढ़निया पे' (Peeyar Peeyar Odhaniya Pe) सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। इस गाने को दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है।
भोजपुरी फिल्म 'बेटा' का गाना 'पियरे पियरे ओढ़निया पे' इस समय यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में दिनेश और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है। दोनों इस गाने में खुलेआम रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, निरहुआ का ये गाना पहले भी वायरल हो चुका है। आपको बता दें कि इस खास गाने को ओम झा और कल्पना ने गाया है। जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक ओम झा ने दिया है।

Rani Sahu
Next Story