मनोरंजन
निरहुआ-आम्रपाली ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, कपल से रोमांस से फैंस की नजरें हटाना मुश्किल
Shubhra Nandy
1 Jan 2021 4:55 PM IST

x
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना इन दिनों यूट्यूब पर तहलका मचाए हुए है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का भोजपुरी गाना इन दिनों यूट्यूब पर तहलका मचाए हुए है। गाने का नाम है 'जड़ का जुगाड़ के जा' जो यूट्यूब धमाल मचा रहा है।
इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का अंदाज देखने लायक है। और इस वीडियो को अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गाना काफी पुराना है लेकिन आज तक दर्शकों की पसंद बना हुआ है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के धमाकेदार डांस के साथ-साथ इनका रोमांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने की शुरुआत में आम्रपाली दुबे जंजीरों से बंधी नजर आ रही हैं। वहीं निरहुआ भी जबरदस्त मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की कैमिस्ट्री लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी बहुत पसंद की जाती है। इस जोड़ी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ये दोनों जिस फिल्म या गाने में साथ नजर आ जाते हैं, उसे पहले से ही सुपरहिट मान लिया जाता है। इस गाने के शानदार व्यूज इस बात का सबूत हैं।
Next Story





