मनोरंजन
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का मंडप, फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार
jantaserishta.com
28 Sept 2023 2:27 PM IST

x
फाइल फोटो
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद दिनेश लाल यादव आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले निरहुआ ने अपने करियर में कई सुपरहिट मूवी और गाने दिए हैं. वहीं, पर्दे पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की हिट जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के फैंस इन्हें साथ देखने के लिए हमेशा बेकरार दिखते हैं. निरहुआ और आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म 'मंडप' की रिलीज डेट आउट हो गई है. जानते हैं कि 'मंडप' किस दिन रिलीज हो रही है.
आम्रपाली और निरहुआ की फिल्म इस फ्राइडे यानी 29 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं. जिस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी से दर्शक 'मंडप' को देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी. उन्होंने इस फिल्म के बिग स्केल पर बनाया है. आम्रपाली-निरहुआ की मूवी की कहानी और भव्यता जनता को आकर्षित करने वाली है.
निरहुआ ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा- मंडप एक मनोरंजन वाली फिल्म है. फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्द-गिर्द है. फिल्म को आनंद सिंह ने निर्देशित किया है. 'मंडप' एक विशुद्ध भोजपुरी घर परिवार की कहानी है. हम सभी ने फिल्म में अपना पूरा योगदान दिया है. इस फिल्म को आप सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर देखें और इसके बारे में चर्चा भी करें कि आपको फिल्म कैसी लगी.
आपको बता दें कि फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं. जिन्होंने बताया कि फिल्म के संवाद से लेकर गीत-संगीत तक बहुत अच्छे हैं. फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली मुख्य भूमिका में हैं, जो अपनी अदाकारी से सबका मन मोहने वाले हैं.
Tagsआम्रपाली दुबेदिनेश लाल यादव निरहुआनिरहुआभोजपुरीभोजपुरी एक्ट्रेसAmrapali DubeyDinesh Lal Yadav NirahuaNirahuaBhojpuriBhojpuri Actress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





