
मुंबई :बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमरस अदाकारा निक्की तंबोली एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
निक्की का यह बिंदास और ग्लैमरस अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनके फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट इमोजी की बौछार कर दी है। निक्की का कॉन्फिडेंस और स्टाइल स्टेटमेंट हर बार की तरह इस बार भी सुर्खियों में छाया हुआ है।
बोल्डनेस और एलीगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाती इन तस्वीरों में निक्की का आत्मविश्वास और ग्रेस देखते ही बनता है। उनकी यह तस्वीरें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो निक्की तंबोली कई म्यूजिक वीडियो और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उनकी पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस’ के बाद से काफी बढ़ गई है, और अब वह लगातार अपने स्टाइलिश लुक से फैन्स को इंप्रेस कर रही हैं।





