मनोरंजन
निक्की तंबोली का डांस VIDEO वायरल, ग्रीन लहंगा पहन ढाया कहर
Shubhra Nandy
10 July 2021 3:01 PM IST

x
टीवी की मशहूर अभिनेत्री निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो फैन्स के बीच अपने अलग स्टाइल और खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं.
टीवी की मशहूर अभिनेत्री निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो फैन्स के बीच अपने अलग स्टाइल और खूबसूरती के लिए पहचानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो के काफी चर्चें भी जमकर होते हैं. निक्की तंबोली हालही में बिग बॉस 14 में भी नजर आ चुकी हैं, इस शो से उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. फिलहाल वो अपने एक डांस वीडियो की वजह से काफी चर्चा में बनी हुई हैं. इस डांस वीडियो में उन्हें 'नंबर लिख' सॉन्ग पर शानदार डांस करते देखा जा सकता है.
निक्की तंबोली ने शेयर किया डांस वीडियो
निक्की तंबोली ने अपना ये शानदार डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वो अपने और टोनी कक्कड़ के हालिया रिलीज सॉन्ग 'नंबर लिख' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. इस वीडियो में निक्की ने ग्रीन कलर का खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ है. जिसमें उनका लुक काफी शानदार लग रहा है. बता दे, निक्की तंबोली और टोनी कक्कड़ का सॉन्ग 'नंबर लिख' कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है, रिलीज के बाद ही इनका ये सॉन्ग सुपरहिट रहा है. इस सॉन्ग को अंशुल गर्ग द्वारा प्रस्तुत किया गया है और डायरेक्ट अगम-अजीम ने किया हैं. निक्की द्वारा शेयर किए गए इस डांस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
Next Story





