मनोरंजन
निक्की तंबोली अंग्रेजी सॉन्ग पर बेहतरीन एक्सप्रेशंस देती आई नजर, खूबसूरत सी पिंक ड्रेस पर लगी स्टाइलिश
Rounak Dey
25 Sept 2021 11:22 AM IST

x
वीडियो पर उनके एक फैन ने कमेंट कर लिखा है 'Princess', तो किसी ने लिखा है 'U look like barbie'.
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं. निक्की अपने स्टाइल और लुक्स के लिए फैन्स के बीच काफी फेमस हैं. सोशल मीडिया पर भी निक्की को खूब एक्टिव देखा जाता है. निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में भी नजर आ चुकी हैं, बिग बॉस से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हहुई थी. इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो भी जमकर वायरल होते नजर आते हैं. हालही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया है. इस वीडियो में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) अंग्रेजी सॉन्ग 'This Is What You Came For' पर बेहतरीन एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं.
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, निक्की ने पिंक कलर की फ्लर वाली खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई है. इस ड्रेस में वो बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं. उन्होंने चेहरे पाह लाइट मेकअप किया हुआ है. वीडियो में उनका सादगी भरा अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. निक्की के इस वीडियो पर उनके एक फैन ने कमेंट कर लिखा है 'Princess', तो किसी ने लिखा है 'U look like barbie'.
Next Story





