मनोरंजन

निकी तंबोली ने शेयर की अब तक की सबसे BOLD तस्वीर, स्विमसूट में देखकर दंग रह गए फैंस

Triveni
12 May 2021 2:50 AM GMT
निकी तंबोली ने शेयर की अब तक की सबसे BOLD तस्वीर, स्विमसूट में देखकर दंग रह गए फैंस
x
बिग बॉस 14 फेम निकी तंबोली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बिग बॉस 14 फेम निकी तंबोली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में वो अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं।

निकी तंबोली ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो समुंदर किनारे स्विमसूट में पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में निकी ने ब्लू रंग के स्विमसूट में कातिलाना अंदाज में कुछ इस तरह पोज दिया है कि फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।
निकी ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हाई टाइड, गुड वाइब'... जिसके बाद उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा हैं।फैंस के साथ-साथ निकी की इन फोटोज पर कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किया है और उनकी बोल्डनेस की तारीफें की हैं।
अगर कहें कि निकी की ये अब तक की सबसे बोल्ड तस्वीरें हैं तो गलत नहीं होगा क्योंकि इससे पहले वो स्विमसूट में इस तरह खुलकर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर नहीं आई हैं।
बता दें कि निकी ने तस्वीरें केप टाउन में स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के दौरान खिंचवाई हैं।



Next Story