मनोरंजन
निक्की तंबोली ने शेयर की ऐसी VIDEO, भाई की डेथ पर यूजर्स करने लगे ट्रोल
Shubhra Nandy
10 May 2021 11:05 AM IST

x
निक्की तंबोली 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लेने के लिए केपटाउन गई हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | निक्की तंबोली 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लेने के लिए केपटाउन गई हैं। वहां से दूसरे कंटेस्टेंट्स की तरह उनकी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। निक्की ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इस पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि निक्की तंबोली ने हाल ही में अपने भाई को खोया है। शो के लिए जाने से पहले उन्होंने पोस्ट करके बताया था कि भाई की विश पूरी करने के लिए ही वह जा रही हैं।
वीडियो देख भड़क गए लोग
'खतरों के खिलाड़ी' के कंटेस्टेंट्स केपटाउन पहुंच चुके हैं। वहां से उनके कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। निक्की तंबोली ने अभिनव शुक्ला के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। वहीं इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने कुछ वीडियोज डाले हैं। उनके वीडियो वायरल होते ही लोग निक्की को ट्रोल करने लगे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, काम करने गई है तो सिर्फ काम कर, ये क्या नौटंकी है। फिर लोग बोलें भी ना।
निक्की को लिखा, सेल्फ सेंटर्ड
एक और यूजर ने लिखा है परिवार का सदस्य खोने के बाद काम करना ठीक है बेशक आपको दिमाग डायवर्ट करने की जरूरत है लेकिन ऐसे वीडियो बनाना वो भी ऐसे गाने पर दिखाता है कि आप कितनी सेल्फ सेंटर्ड हो और आपको भारत में कोविड 19 से तड़प रहे लोगों के लिए भी रिस्पेक्ट नहीं है क्योंकि आप केप टाउन में हो।
भाई का सपना पूरा करना चाहती हैं निक्की
निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का निधन बीते दिनों कोविड कॉम्प्लिकेशंस की वजह से हुआ था। निक्की सोशल मीडिया पर भाई की याद में कई इमोशनल पोस्ट कर रही हैं। एक पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उनको खुश देखकर उनका भाई सबसे ज्यादा खुश होगा। वह उनके सपने को पूरा करने के लिए ही खतरों के खिलाड़ी में जा रही हैं।
Next Story





