मनोरंजन

Nikki Tamboli ने शेयर की अपकमिंग सॉन्ग 'Kalla Reh Jayenga' का फर्स्ट लुक, जल्द ही होगी रिलीज

Admin4
23 May 2021 8:13 AM GMT
Nikki Tamboli ने शेयर की अपकमिंग सॉन्ग Kalla Reh Jayenga का फर्स्ट लुक, जल्द ही होगी रिलीज
x
Nikki Tamboli shares poster of upcoming song 'Kalla Reh Jayenga': 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) फेम निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) ने अपकमिंग पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'कल्ला रह जाएगा' (Kalla Reh Jayenga) का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Nikki Tamboli shares poster of upcoming song 'Kalla Reh Jayenga': बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में हिस्सा लेने के बाद निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) एक घरेलू नाम बन गई। लोकप्रिय रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद से निक्की तम्बोली ने अपार लोकप्रियता हासिल की है। इस शो के बाद ही निक्की तम्बोली को कई दिलचस्प प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला है। हाल ही में निक्की तम्बोली ने अपने अपकमिंग पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'कल्ला रह जाएगा' (Kalla Reh Jayenga) का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

इस पोस्टर में निक्की तम्बोली के साथ पंजाबी सिंगर जस जैलदार (Jass Zaildar) नजर आ रहे हैं। पोस्टर में निक्की यलो कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। पोस्टर में दिवा स्टनिंग लग रही हैं। पोस्टर को साझा करते हुए बिग बॉस 14 की पूर्व प्रतियोगी ने मेंशन किया है कि ये गाना जल्द रिलीज होगा। हालांकि उन्होंने ट्रैक की रिलीज़ की तारीख का खुलासा नहीं किया। शानदार पोस्टर पोस्ट करते हुए निक्की ने कैप्शन दिया, ' पेश है मेरे लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो #KallaRehJayenga का पहला पोस्टर, जिसे जस जैलदार ने गाया है और जल्द ही रिलीज हो रहा है।'
बिग बॉस 14 के निक्की तम्बोली टीवी के फेमस स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) में नजर आएंगी। इस समय निक्की केपटाउन में शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग में व्यस्त हैं। निक्की के साथ दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी और अनुष्का सेन जैसे सेलेब्स शो का हिस्सा है। निक्की अक्सर अपने फैंस के साथ खुद की शानदार तस्वीरों के शेयर करती रहती हैं।


Next Story