मनोरंजन

निकी तंबोली ने राहुल वैद्य संग शेयर की ग्लैमरस तस्वीर, फैंस बोले- AC चला दो यार

Triveni
8 Jun 2021 9:54 AM GMT
निकी तंबोली ने राहुल वैद्य संग शेयर की ग्लैमरस तस्वीर, फैंस बोले- AC चला दो यार
x
एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट निकी तंबोली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट निकी तंबोली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं।


हाल ही में निकी कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए सोशल एकाउंट पर राहुल वैद्य के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।निकी तंबोली ने ये तस्वीरें फैंस की भारी डिमांड पर शेयर की हैं। जिसके बारे में उन्होंने कैप्शन में भी बात की है।
निकी ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'भारी डिमांड पर, आप सभी के सामने पेश कर रही हूं #Tambora'।लेटेस्ट तस्वीरों में दोनों ही काफी ग्लैमरस अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। निकी ने एनीमल प्रिंट का आउटफिट पहना हुआ है तो वहीं राहुल रेड जैकेट और ब्लैक शेड्स पहने नजर आ रहे हैं।
निकी का ये लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। फैंस को निकी और राहुल का ये अंदाज काफी हॉट लग रहा है। एक फैन ने तो ऐसी चलाने की बात कह दी है।निकी ने राहुल के साथ ये फोटो स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के शूट पर ली हैं। वो इससे पहले भी कुछ इसी अंदाज में बोल्ड तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।


Next Story