मनोरंजन
बोल्डनेस के रंग में उतरीं निक्की तंबोली, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज
Rounak Dey
4 Feb 2022 9:57 AM IST

x
इंस्टाग्राम पर अपने गाने 'बिहारी दुनिया' का एक पोस्टर भी पोस्ट किया था।
नई दिल्ली: एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है. इस रियलिटी शो से बाहर आने के बाद भले ही उन्हें किसी टीवी सीरियल या फिल्म में काम नहीं मिला हो, लेकिन निक्की ने हमेशा अपने स्टाइलिश लुक से लोगों का ध्यान खींचा है. अब फिर से निक्की का लुक चर्चा में है।
निक्की अक्सर शेयर करती हैं नया लुक
निक्की के चाहने वालों की आज कोई कमी नहीं है. सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है. निक्की अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपना लेटेस्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं.
निक्की ने दिखाया सिजलिंग लुक
निक्की ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें वह फुल स्लीव्स की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
उन्होंने यहां अपने लुक को पूरा करने के लिए न्यूड मेकअप किया है और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ अपने बालों को खुला छोड़ दिया है। इस लुक में निक्की बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. फैंस अब उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं.
इस गाने में नजर आएंगी निक्की
निक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपने अगले म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा के साथ नजर आने वाली हैं. कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने गाने 'बिहारी दुनिया' का एक पोस्टर भी पोस्ट किया था।
Next Story





