मनोरंजन

Nikitin Dheer बनने वाले है पिता, एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी गुड न्यूज

Neha Dani
13 Nov 2021 5:39 AM GMT
Nikitin Dheer बनने वाले है पिता, एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी गुड न्यूज
x
वहीं, कृतिका सेंगर 'छोटी सरदारनी' में नज़र आई थीं।

टीवी के पॉपुलर कपल निकितिन धीर और कृतिका सेंगर के घर जल्द ही नया सदस्य आने वाला है। दोनों जल्द ही बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी दी है। साथ ही कृतिका ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो भी शेयर की है, जिस पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।




कृतिका सेंगर ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। उन्होंने पति निकितिन के साथ फोटो शेयर की, जिसमें कृतिका बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।
कृतिका ने फोटो कैप्शन में लिखा- 'धीर जूनियर साल 2022 में आने वाला है।' कृतिका और निकितिन के पोस्ट पर गौहर खान, किश्वर मर्चेंट, अंकिता लोखंडे, नमन शॉ, स्मृति खन्ना सहित तमाम सेलेब्स ने कमेंट किया है।
काम की बात करें तो निकितिन धीर को हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में देखा गया था। वहीं, कृतिका सेंगर 'छोटी सरदारनी' में नज़र आई थीं।


Next Story