मनोरंजन

जुबिन नौटियाल संग निकिता दत्ता की हुई सगाई! लीक हुई तस्वीरें

Neha Dani
25 March 2022 6:15 AM GMT
जुबिन नौटियाल संग निकिता दत्ता की हुई सगाई! लीक हुई तस्वीरें
x
फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सिंगर जुबिन नौटियाल पिछले काफी दिनों से एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को एक-साथ कई बार स्पॉट भी किया गया है। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई बयान नहीं दिया है। इसी बीच खबर सामने आई है कि जुबिन और निकिता ने गुपचुप सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।



तस्वीरों में जुबिन ब्लैक शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं निकिता पिंक लहंगे में दिखाई दे रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गले में नेकलेस और झूमके पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में निकिता गॉर्जियस लग रही है। जुबिन घुटनों के बल बैठकर निकिता को रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस मुस्कुरा रही है। निकिता भी जुबिन को रिंग पहना रही है। फैंस इन तस्वीरों को देख कर कयास लग रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि अभी तक दोनों स्टार्स ने इस खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पिक्चर उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें जुबिन और निकिता ने हाल ही में सोशल मीाडिया पर अपने नए गाने की एक झलक भी शेयर की थी। तस्वीरों में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। तस्वीरें शेयर करते हुए जुबिन ने लिखा था- 'मस्त नजरों से' ये गाना 31 मार्च को रिलीज हो रहा है। फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Next Story