मनोरंजन
Sidhu Moose Wala को याद कर स्टेज पर फूट-फूटकर रोया नाइजीरियन सिंगर, जिस पर मरती थी दुनिया
Rounak Dey
6 Jun 2022 4:04 AM GMT
![Sidhu Moose Wala को याद कर स्टेज पर फूट-फूटकर रोया नाइजीरियन सिंगर, जिस पर मरती थी दुनिया Sidhu Moose Wala को याद कर स्टेज पर फूट-फूटकर रोया नाइजीरियन सिंगर, जिस पर मरती थी दुनिया](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/06/1673874-navbharat-times-1.webp)
x
उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं, जो फैंस की जुबां पर चढ़े रहते हैं। हालांकि, इनका विवादों से भी नाम जुड़ा रहा। उनके कई गानों के लिरिक्स पर विवाद हुआ था।
पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। उनकी मौत के गम से फैंस अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सिर्फ इंडिया में ही नहीं, सिद्धू की विदेश में भी फैन फॉलोइंग थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नाइजीरिया का एक रैपर और सिंगर बर्ना बॉय (Nigerian singer Burna Boy) स्टेज पर लाइव शो के दौरान फफक कर रोते दिखाई दे रहा है। वो दिवंगत सिंगर सिद्धू को ट्रिब्यूट दे रहा था और इस दौरान वो इमोशनल होकर रो पड़ा।
इस वीडियो में बर्ना बॉय सिद्धू मूसेवाला का नाम लेता है और उन्हें ट्रिब्यूट देते समय आंखों में आंसू आ जाते हैं। वो किसी तरह से खुद को कंट्रोल में करता है और सिद्धू का वो स्टेप भी करता है, जिस पर पूरी दुनिया मरती थी।
सिद्धू के सिग्नेचर स्टेप पर मरती थी दुनिया
सिद्धू का एक सिग्नेचर स्टेप था। वो अपने एक हाथ से पैर पर हाथ मारकर फिर अपना हाथ ऊपर करते थे और बोलते थे- 'दिल दा नी माडा, सिद्धू मूसे वाला।' इसका मतलब था, 'दिल का बहुत अच्छा है सिद्धू मूसेवाला।' सिद्धू के इस स्टेप पर पूरी दुनिया मरती थी। यही वजह थी कि बेटे की मौत पर बिलखते हुए बाप बलकौर सिंह ने भी दुनियावालों के सामने अपने बेटे की निशानी को खुद अपनाते हुए उसका स्टेप किया था, जिसे देख सभी भावुक हो गए थे।
फेमस सिंगर-रैपर थे सिद्धू मूसेवाला
सिद्धू मूसेवाला जिनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, वो सिंगर, रैपर और राजनेता थे। उन्होंने करियर की शुरुआत License गाना लिखकर की थी। वहीं, G Wagon डुएट गाने से सिंगिंग शुरू की थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं, जो फैंस की जुबां पर चढ़े रहते हैं। हालांकि, इनका विवादों से भी नाम जुड़ा रहा। उनके कई गानों के लिरिक्स पर विवाद हुआ था।
Next Story