मनोरंजन
Nidhi jha ने Anjana Singh के एक्स हसबैंड से रचाई शादी, लाल जोड़े में दुल्हन बनी एक्ट्रेस पर टिकी सबकी निगाहें
Rounak Dey
3 May 2022 2:01 PM IST

x
वहीं, निधि झा की ये पहली शादी है। फैंस कपल को शादी के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।
भोजपुरी कपल पिछले कई दिनों से यश कुमार-निधि झा अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे और फाइनली ये कपल 2 मई को शादी के बंधन में बंध चुका है। निधि और यश की वेडिंग फोटोज अब इंटरनेट पर लोगों का खूब अटेंशन खींच रही हैं।
यश कुमार और निधि झा की शादी मुंबई के निजी होटल में हिंदू रिति-रिवाज से हुई है। शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने भाईयों के साथ मंडप में एंट्री मारी।
इस दौरान निधि झा मैरून लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। नाक में नथ, हैवी जूलरी और मांग टीका और हाथों में कलीरे यश की दुल्हन के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
वहीं निधि के दूल्हे राजा ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ मैरून शॉल और सिर पर दूल्हे की पगड़ी पहने परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।
एक साथ कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। स्टेज पर लवबर्ड कैमरे के सामने परफेक्ट पोज दे रहे हैं।
बता दें, यश कुमार और निधि झा ने इसी साल फरवरी में सगाई की थी। यह यश कुमार की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ हुई थी। वहीं, निधि झा की ये पहली शादी है। फैंस कपल को शादी के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।
Next Story





