मनोरंजन

निधि झा ने किया यश संग शादी की तारीख का एलान, 2 मई को मंगेतर संग लेंगी सात फेरे

Neha Dani
26 April 2022 7:47 AM GMT
निधि झा ने किया यश संग शादी की तारीख का एलान, 2 मई को मंगेतर संग लेंगी सात फेरे
x
यश और अंजना की एक बेटी भी है। हालांकि दोनों का तलाक हो चुका है।

साउथ एक्ट्रेस निधि झा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। निधि एक्टर यश के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यश के साथ शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।





निधि ने यश के साथ सगाई की तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस पिंक गाउन नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और पोनी से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं यश ब्लैक कोट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूजे में खोए हुए हैं। तस्वीर के साथ निधि ने लिखा है- यश और निधि की शादी की तारीख को सेव कर लें, 02.05.2022। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।
बता दें निधि और यश ने फरवरी महीने में सगाई की थी। सगाई में दोनों के परिवारवाले और खास दोस्तों शामिल हुए थे। दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं थी। जहां निधि पहली बार दुल्हनिया बनने जा रही हैं, तो वहीं यश की यह दूसरी शादी होगी। निधि से पहले यश एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ भी शादी रचा चुके हैं। यश और अंजना की एक बेटी भी है। हालांकि दोनों का तलाक हो चुका है।

Next Story