मनोरंजन

असीमित हॉटनेस से दिलों पर वार करती है Nidhi Bhanushali, अब इस तस्वीर ने किया फैंस को हैरान

Rounak Dey
13 Jan 2022 7:49 AM IST
असीमित हॉटनेस से दिलों पर वार करती है Nidhi Bhanushali, अब इस तस्वीर ने किया फैंस को हैरान
x
इन दोनों तस्वीरों पर ​'माउंटेन और बीच' लिखा हुआ है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में सोनू भिडे का किरदान निभा चुकी छोटी सी निधि भानुशाली आज काफी बड़ी हो गई हो गई हैं। शो में कई बाल कलाकारों के साथ दर्शकों ने निधि को भी छोटे से बड़ा होता देखा है। निधि आज बेहद ही ग्लैमरस हो चुकी हैं। लोगो निधि को आज पुरानी सोनू के नाम से भी जानते हैं। एक्टिंग के साथ ही निधि को एडवेंचरेस लाइफ काफी पसंद है। अबतक वह आधी ​दुनिया तो घूम ही चुकी हैं। वहीं अपने एडवेंचरेस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच निधि की एक तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा में बनीं हुई है। यहां देखें तस्वीर...



निधि भानुशाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एडवेंचरेस ट्रिप के साथ अपनी हॉट बिकिनी तस्वीरें और वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच निधि ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अंधेर में नजर आ रही हैं।








वहीं कहीं से दीवार के एक छोटे से झरोके से उनके आधे चेहरे पर पड़ रही है। धूप की ये किरणें ​निधि की इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहा है। निधि ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'इवनिंग' लिखा है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस जमकर निधि की तारफी कर रहे हैं।


इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सोनू बेटा अंधेरे में क्या हो रहा है?' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आग लगा दी पूरे इंस्टाग्राम में।' तो एक यूजर लिखता है, 'तुम कितनी सुंदर हो गई हो।' आपको बता दें कि इस तरह के कई और कमेंट्स निधि की इस तस्वीर पर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि निधि भानुशाली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। उनकी ये तस्वीर दो फोटो को मिलाकर बनाया गया था। एक में निधि बिकिनी पहनी हुई है। बिकिनी पहन कर निधि समंदर किनारे रेत पर लेट कर बोल्ड अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। वहीं उनके पीछे से आती हुई लहरे काफी शानदार नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में निधि का फेस नहीं बल्कि बैक नजर आ रहा है। वहीं इसमें निधि पहाड़ों के बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। इन दोनों तस्वीरों पर ​'माउंटेन और बीच' लिखा हुआ है।


Next Story