मनोरंजन
पेरिस हिल्टन की शादी अटैंड करने पहुंची पति संग निकोल विलियम्स, ग्रीन ड्रेस में दिखीं गॉर्जियस
Rounak Dey
13 Nov 2021 4:54 PM IST

x
निकोल फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं।
हॉलीवुड स्टार निकोल विलियम्स अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में निकोल को पेरिस हिल्टन की शादी के दौरान पति लैरी इंग्लिश के साथ स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में निकोल ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से निकोल ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में निकोल बेहद हॉट लग रही है।
साथ में निकोल ने सिल्वर पर्स कैरी किया हुआ है। वहीं लैरी ब्लैक पैंट सूट में दिखाई दे रहे हैं। कपल में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें निकोल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। निकोल फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं।
Next Story





