मनोरंजन

रेड कार्पेट पर बीवी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ठीक करते दिखे निक जोनस, फैन्स ने कहा- 'लविंग और जेंटलमैन'

Neha Dani
30 Nov 2021 9:55 AM GMT
रेड कार्पेट पर बीवी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ठीक करते दिखे निक जोनस, फैन्स ने कहा- लविंग और जेंटलमैन
x
उन्होंने सेम प्रिंट के मैचिंग हाई हील वाले शूज कैरी किए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पावरफुल कपल में से एक हैं। हाल ही में वे अपने नेटफ्लिक्स के शो 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' को लेकर चर्चा में रहे। प्रियंका और निक ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड 2021 (British Fashion Awards 2021) में हिस्सा लेने के लिए लंदन पहुंचे। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जिसमें कपल पोज देता नजर आया।











रेड कार्पेट के लिए प्रियंका का लुक बिल्कुल अलग था। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट के सूट पैंट पहने। साथ ही एक लॉन्ग ओवर जैकेट है। उन्होंने सेम प्रिंट के मैचिंग हाई हील वाले शूज कैरी किए।
निक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'द स्टार ऑफ द शो प्रियंका चोपड़ा।'


रेड कार्पेट से निक और प्रियंका के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में निक प्रियंका का ओवरकोट ठीक करते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों फोटोग्राफर्स के सामने पोज देते हैं। निक का यह अंदाज फैन्स को काफी पसंद आया।
निक ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका और निक साथ में पोज दे रहे हैं।
निक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'द स्टार ऑफ द शो प्रियंका चोपड़ा।'


Next Story