मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा के संग 'ऑस्कर ट्रॉफी' को चुराते हुए दिखे निक जोनास, देखें फनी PHOTO
Rounak Dey
16 March 2021 8:59 AM IST

x
उन्होंने मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। वहीं प्रियंका फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
सिनेमा जगत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 'ऑस्कर अवॉर्ड्स 2021' के नॉमिनेशंस (Oscar nominations 2021) की घोषणा हो गई है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति पॉप सिंगर,एक्टर निक जोनस के संग ऑस्कर नॉमिनेशन को प्रजेंट किया। प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को भी 'एडाप्टेड स्क्रीनप्ले' कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। इसी बीच निक जोनस ने ट्विटर पर कुछ फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के संग ऑस्कर ट्रॉफी को चुराते हुए दिख रहे हैं। ऑस्कर नॉमिनेशंस घोषणा के बाद इनकी मस्ती और इनका ये फनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं निक जोनस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए देसी गर्ल ने भी अपना एक्साइटमेंट शेयर किया है।
फोटो शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा है, 'आज सुबह मुझे इस खूबसूरत महिला के साथ # ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा करने को मिला, जिन्होंने फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को प्रोड्यूसर किया है। इस टीम को आपको बधाई। मैं फिर 25 अप्रैल प्रियंका चोपड़ा से मिलुंगा।'
मेरा अपना ऑस्कर: प्रियंका चोपड़ा
अपने पति निक जोनस के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है,' मेरा अपना ऑस्कर! इस पल को आपके साथ साझा करने में मुझे बहुत खुशी हुई।@nickjonas आई लव यू। 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा 25 अप्रैल को होगी। # ऑस्करनॉम्स'। '
प्रियंका निक की फनी फोटो
अब इन दोनों की फोटो की बात करें तो आप खुद देख सकते हैं कि ऑस्कर ट्रॉफी पकड़े कैसे ये दोनों फनी पोज दे रहे हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि ये दोनों ऑस्कर ट्रॉफी की चोरी कर रहे हैं। इन दोनों की इस फोटो पर लोग खूब कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स में पहुंचने पर फैन्स लगातार फिल्म के स्टार्स को बधाई दे रहे हैं।
द व्हाइट टाइगर
फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे। ये फिल्म अरविंद अडिगा की किताब द व्हाइट टाइगर का स्क्रीन रूपांतरण है। इस फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी ने किया है। उन्होंने मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। वहीं प्रियंका फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
Next Story





