मनोरंजन

निक जोनस ने क्रिसमस के मौके पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा को किया KISS, इंटरनेट पर छाया PHOTO

Subhi
26 Dec 2021 4:19 AM GMT
निक जोनस ने क्रिसमस के मौके पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा को किया KISS, इंटरनेट पर छाया PHOTO
x
शनिवार को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया गया है। आम से लेकर खास तक हर किसी ने एक-दूसरे को 'मैरी क्रिसमस' विश किया। फिल्मी सितारों ने भी क्रिसमस खास अंदाज में मनाया।

शनिवार को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया गया है। आम से लेकर खास तक हर किसी ने एक-दूसरे को 'मैरी क्रिसमस' विश किया। फिल्मी सितारों ने भी क्रिसमस खास अंदाज में मनाया। इनमें बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में क्रिसमस मनाया और फैंस को इस खास दिन की बधाई दी।

अभिनेत्री के पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर उनके साथ खास तस्वीर शेयर कर क्रिसमस मनाया है। निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। क्रिसमस के मौके पर निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं।
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा उनके तीन पैट भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा हरे रंग की ड्रेस में दिख रही हैं और निक जोनस की गोद में बैठी हैं। वहीं निक जोनस उनके गाल पर किस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गोद में उनके डॉगी डायना बैठा दिख रहा है। बाकि अन्य दो डॉग, गीनो और पांडा भी उनके साथ तस्वीर में नजर आ रहे हैं।
अपने पैंट्स के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह तस्वीर काफी खूबसूरत दिख रही है। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने फैंस को 'मैरी क्रिसमस' विश किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे परिवार की ओर से आप सभी को मैरी क्रिसमस की बधाई।' सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
अभिनेत्री के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो इन दिनों वह अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' को लेकरल चर्चा में हैं। करीब सात साल से हालीवुड में काम कर रहीं प्रियंका चोपड़ा जोनास फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में सती के किरदार में नजर आई हैं। यह 'द मैट्रिक्स' फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म है। इसकी पहली फिल्म वर्ष 1999 में रिलीज हुई थी। जिसमें सती का किरदार एक बाल कलाकार ने निभाया था।

Next Story