मनोरंजन

निक जोनास पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार

jantaserishta.com
22 Dec 2025 10:19 AM IST
निक जोनास पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार
x
मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। दोनों अपनी लाइफ के खूबसूरत पल, फैमिली टाइम और बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ निक ने सोमवार को किया।
दरअसल, निक ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में निक, उनके भाई और खुद प्रियंका बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग 'आप जैसा कोई' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं, निक ने इस गाने को पार्टी सॉन्ग बताया, जिसे देख फैंस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
वीडियो पोस्ट कर निक ने कैप्शन दिया, "आज के शो से पहले माहौल बनाने वाला गाना।" फैंस को निक की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं। वे कमेंट सेक्शन पर प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
प्रियंका-निक की जोड़ी हमेशा फैंस को एंटरटेन करती रहती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के गानों पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं, निक ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बॉलीवुड के गाने और डांस काफी पसंद हैं और उनमें डांस करना काफी आसान रहता है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब निक बॉलीवुड के गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। इससे पहले वे स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' और 'वॉर-2' के सॉन्ग 'आवन जावन' पर डांस कर वीडियो शेयर कर चुके हैं। बता दें कि सॉन्ग 'आप जैसा कोई' साल 1980 की फिल्म 'कुर्बानी' में फिल्माया गया था। गाने को नाजिया हसन ने अपनी आवाज से सजाया था और लिरिक्स श्यामलाल ने दिए थे, जबकि म्यूजिक डायरेक्ट बिद्दु ने किया था।
यह एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे जीनत अमान ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सजाया था। वहीं, इसमें अभिनेत्री के साथ अभिनेता फिरोज खान नजर आ रहे हैं। यह सॉन्ग आज भी पार्टीज में धूम मचाता है। वीडियो में निक और उनके भाई पूरी मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story