मनोरंजन

निक जोनस ने प्रियंका को सेट तक जाने के लिए गिफ्ट की ये स्पेशल गाड़ी, एक्ट्रेस ने कहा- बेस्ट पति

Neha Dani
21 May 2022 6:58 AM GMT
निक जोनस ने प्रियंका को सेट तक जाने के लिए गिफ्ट की ये स्पेशल गाड़ी, एक्ट्रेस ने कहा- बेस्ट पति
x
निक के पैरेंट्स भी मालती के आने से काफी खुश हैं। सभी मालती के साथ टाइम स्पेंड करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। वह सेट से अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने जो नई फोटो शेयर की है उसमे आपको नया गिफ्ट दिखेगा जो निक ने उन्हें दिया है। फोटो में आप देखेंगे कि प्रियंका एक गाड़ी में बैठी हैं। गाड़ी में मिसेज जोनस भी लिखा है। प्रियंका ने गाड़ी से मैचिंग आउटफिट पहना है। वह इसमे काफी कूल लग रही हैं। फोटो शेयर कर प्रियंका ने लिखा, अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए। प्रियंका ने इसके साथ ही निक के लिए बेस्ट हसबैंड लिखा है। प्रियंका खुद इस गाड़ी को ड्राइव करके जा रही हैं।

निक ने दरअसल, प्रियंका को सेट तक जाने के लिए ये गाड़ी गिफ्ट की है। निक ने ये इसलिए गिफ्ट दी है ताकि प्रियंका को सेट तक जाने के लिए किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े या फिर वह खुद इस कूल गाड़ी में बैठकर सेट पर जाएं।
बता दें कि सिटाडेल, अमेजॉन प्राइम की सीरीज है। प्रियंका काफी दिनों से इसकी शूटिंग कर रही हैं। इसमें प्रियंका के साथ गेम्स ऑफ थ्रोन्स और एटरनर्स के एक्टर रिचर्ड मैडन भी हैं। ये एक साइंस फिक्शन शो है।
बेटी के आने से खुश दोनों
बता दें कि निक और प्रियंका इस साल पैरेंट्स बने हैं। दोनों की सेरोगेसी के जरिए बेटी हुई है जिसका नाम मालती मैरी है। कुछ दिनों पहले ही मदर्स डे के मौके पर मालती अस्पताल से घर आई हैं। जन्म के बाद वह 100 दिन से ज्यादा एनआईसीयू में भर्ती थीं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। वैसे हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निक ने बताया कि जबसे उनकी बेटी घर आई है तबसे उनकी लाइफ काफी खूबसूरत हो गई हैं। निक के पैरेंट्स भी मालती के आने से काफी खुश हैं। सभी मालती के साथ टाइम स्पेंड करते हैं।





Next Story