मनोरंजन

देसी गर्ल से पहले इन हसीनाओं संग रहा Nick का अफेयर, 14 की उम्र में चढ़ा था प्यार का बुखार

Tara Tandi
16 Sep 2023 11:27 AM GMT
देसी गर्ल से पहले इन हसीनाओं संग रहा Nick का अफेयर, 14 की उम्र में चढ़ा था प्यार का बुखार
x
हॉलीवुड सिंगर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। निक जोनस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका जन्म पॉल केविन जोनास सीनियर के रूप में वर्ष 1992 में अमेरिकी राज्य टेक्सास के डलास में हुआ था। निक का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। निक जोनास ने अपने करियर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में की थी।
निक का पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम 2016 में रिलीज़ हुआ था। जिसके बाद उनके बैंड को डिज़नी चैनल पर काफी सफलता मिली। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनस का चार अन्य महिलाओं के साथ भी अफेयर रह चुका है। निक जोनस को पहली बार प्यार तब हुआ जब वह महज 14 साल के थे। निक जोनास का पहला प्यार डिज्नी स्टार और अमेरिकी गायिका-अभिनेत्री माइली साइरस थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद माना था कि माइली पहली लड़की थीं, जिसे उन्होंने किस किया था। वह जून 2006 से दिसंबर 2007 तक इस रिश्ते में थे।
इसके बाद साल 2008 में फिर से निक जोनास की जिंदगी में एक नई एंट्री हुई। इस बार उन्हें सेलेना गोमेज से प्यार हो गया। सेलेना निक के एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा थीं। 2011 में निक जोनस को ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गुड्रेम से प्यार हो गया। बमुश्किल 10 महीने तक चला ये रिश्ता फरवरी 2012 में खत्म हो गया। डेल्टा निक से करीब 8 साल बड़ी थीं।
साल 2013 में निक की नजदीकियां पॉपुलर फैशन मॉडल ओलिविया कल्पो से बढ़ीं। हालांकि, ये रिश्ता दो साल तक चला और 2015 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद निक की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा आईं। निक ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद निक ने 2018 में शादी कर ली। प्रियंका निक से करीब 10 साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों के बीच उम्र का ये फासला कभी दीवार नहीं बना। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को बहुत ही शानदार तरीके से एन्जॉय कर रहे हैं।
Next Story