मनोरंजन

निया शर्मा ने व्हाइट साड़ी में ढाया कहर, एक्ट्रेस का दिखा देशी अवतार

Triveni
24 Feb 2021 5:18 AM GMT
निया शर्मा ने व्हाइट साड़ी में ढाया कहर, एक्ट्रेस का दिखा देशी अवतार
x
इसी बीच अब निया के लेटेस्ट फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma )अपने ग्लैमरस लुक्स और जबरदस्त अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। निया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपने लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर कर फैन्स को अपडेट करती रहती हैं। इसी बीच अब निया के लेटेस्ट फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। निया का व्हाइट साड़ी (White Saree )में दिलकश अंदाज़ हर किसी को दीवाना बना रहा है। तस्वीरों में निया का अंदाज़ इतना हॉट है कि फैन्स अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

दरअसल हाल ही में निया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है ,इन तस्वीरों में निया ने व्हाइट कलर के साड़ी पहनी हुई है जिसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का स्टाइलिश ब्लाउज भी पहना हुआ है। जिसमें वो खूब जंच रही हैं। खुले बालों में निया का मेकअप और उनकी बोल्ड लिपस्टिक उनके लुक को और निखार रही है।

निया अपनी तस्वीरों में अलग-अलग पोज़ दे रही हैं। निया का गॉर्जियस अंदाज़ किसी को भा रहा है। निया की साड़ी में भी हॉटनेस इस कदर है कि कोई भी अपना दिल आसानी से हार बैठे।

निया के लेटेस्ट तस्वीरों पर फैन्स भी जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने किखा - वाह, वहीं एक और ने लिखा - काफी हॉट। इस तरह के कई कमेंट्स फैन्स निया की तस्वीरों पर लगातार कर रहे हैं।
निया का कातिलाना अंदाज देख कर फैंस अक्सर उनपर लट्टू हो जाते हैं। देखा जाए तो निया अपने फैशन सेंस को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।
बता दे कि निया शर्मा टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक है। स्टार प्लस के शो एक हजारो में मेरी बहना है में प्रदर्शन करने के बाद निया को पॉपुलैरिटी मिली । इसके बाद निया को रवि दुबे के साथ जमाई राजा में देखा गया।
इन दिनों वह वेब शो 'जमाई राजा 2.0' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने ऐक्टर रवि दुबे संग खूब बोल्ड और किसिंग सीन दिए हैं।


Next Story