मनोरंजन

बारिश में छत पर झूमती नजर आई निया शर्मा, वायरल हुआ VIDEO

Shubhra Nandy
3 July 2021 2:29 PM IST
बारिश में छत पर झूमती नजर आई निया शर्मा, वायरल हुआ VIDEO
x
निया शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ ही, अपने बिंदासपन के लिए पहचाना जाता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| निया शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ ही, अपने बिंदासपन के लिए पहचाना जाता है. 'जमाई राजा' फेम एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और फैन्स के साथ अपनी जिंदगी की हलचल शेयर करती हैं. निया शर्मा ने बारिश के इस मौसम में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह छत के ऊपर बारिश का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं. जहां वह बारिश में छपाक-छपाक कर बचपन की यादों को ताजा कर रही हैं, वहीं वह गाने पर झूमकर डांस भी कर रही हैं.

निया शर्मा का रेन डांस
वैसे बी बारिश का मौसम होता ही इतना खास है. फिर बारिश गर्मी के मौसम में हो तो यह राहत दिलाती है और मन झूम-झूम जाता है. निया शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'सिर्फ अपने बचपन के लम्हों को ताजा कर रही हूं और इसमें से रील तैयार कर रही हूं.' इस तरह बारिश के मौसम में डांस के साथ ही उन्होंने बिल्कुल बच्चों की तरह पानी में खूब छप-छप किया है. उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

निया शर्मा को 'जमाई राजा' से मिली लोकप्रियता
निया शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी की दुनिया में सीरियल 'काली' के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा 'एक हजारों में मेरी बहना है' में दिखाई दी थीं. इसके बाद निया शर्मा ने 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की. निया शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी भी जीत चुकी हैं.


Next Story