मनोरंजन
निया शर्मा फूंक ले गाने पर बोल्ड डांस करती आई नजर, देखे रोड video
Rounak Dey
23 Jan 2022 8:12 AM IST

x
सलमान खान के साथ इस गाने पर डांस भी किया थाl
निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें अपने हालिया रिलीज गाने फूंक ले पर बोल्ड डांस करते हुए देखा जा सकता हैl निया शर्मा का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया हैl 4 घंटे में इसे 27000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैंl वहीं कई लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैंl
निया शर्मा फूंक ले गाने पर बोल्ड डांस करती हुई नजर आ रही है
निया शर्मा इस वीडियो में अपनी चमचमाती ब्लैक कलर की गाड़ी से उतरती हुई नजर आ रही हैl इस अवसर पर उन्होंने क्रॉप वाइट कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी हैl वह गाड़ी से उतरने के साथ ही फूंक ले गाने के स्टेप्स करने लगती हैंl वह रोड पर ही डांस कर रही हैंl
निया शर्मा का वीडियो देख कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं
निया शर्मा का वीडियो देख कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैंl एक फैन ने लिखा है, 'नशे में टल्ली है ये, जबरदस्ती का स्टाइल कर रही हैl' एक अन्य ने लिखा है, 'नॉनसेंसl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'फिर तू खत्म हो जाएगी बीड़ी की तरह, गाने का कोई स्टैंडर्ड रखो, कितने चीप बोल हैl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'लेकिन मेरे पास माचिस तो नहीं है, फुकुंगा कैसे बीड़ी भर हैl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'क्या हो गया है इस देश के कुछ लोगों को, कुछ भी करते रहते हैंl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, ' मुझे फूंक ले बीड़ी की तरह या चिलम की तरह क्या मतलब है?'
निया शर्मा फूंक ले के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 15 में भी आई थी
निया शर्मा टीवी कलाकार हैl उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया हैl वह अक्सर अपनी उटपटांग हरकतों के कारण मीडिया की खबरों में भी रहती हैंl हाल ही में वह फूंक ले के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 15 में भी नजर आई थीl इस मौके पर सलमान खान ने भी उन्हें ट्रोल किया थाl हालांकि निया शर्मा ने बाद में सलमान खान के साथ इस गाने पर डांस भी किया थाl
Next Story





