मनोरंजन

छोटी ड्रेस पहन निया शर्मा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, फैंस ने एक्ट्रेस को बताया 'हॉट'

Rani Sahu
19 Dec 2021 7:35 AM GMT
छोटी ड्रेस पहन निया शर्मा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, फैंस ने एक्ट्रेस को बताया हॉट
x
निया शर्मा छोटे पर्दे की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं

निया शर्मा छोटे पर्दे की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं निया शर्मा अपने बोल्ड लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर से वह अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं

दरअसल निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निया शर्मा बेहद छोटी ड्रेस में नजर आ रही हैं।
वीडियो में निया शर्मा ने ब्लू कलर की डीप नेक वन पीस ड्रेस पहनी हुई है। उनकी यह ड्रेस काफी छोटी है। साथ ही उन्होंने गले में गोल्ड की चेन भी डाली हुई है। इस लुक में निया शर्मा काफी बोल्ड और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निया शर्मा ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मेरा मतलब है…,सिर्फ एक लड़की होने के नाते।'
सोशल मीडिया पर निया शर्मा का यह ग्लैमरस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। निया शर्मा के इस वीडियो को देखने के बाद उनके बहुत से फैंस उन्हें हॉट कह रहे हैं। बात करें निया शर्मा के वर्कफ्रंट की तो बीते दिनों निया शर्मा अपने एक म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में थीं।
हाल ही में निया शर्मा सात समंदर गाने के रीमेक में नजर आई थीं। इस गाने में भी अभिनेत्री ने अपना बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज दिखाया था, लेकिन निया शर्मा को अपने सात समंदर की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था। दरअसल इस गाने में निया शर्मा ने काफी बोल्ड अंदाज में डांस किया है। जबकि गाने की ट्यून भी काफी बदल दी गई है। इसके चलते दर्शकों को नया वर्जन पसंद नहीं आया और वह निया शर्मा को ट्रोल करने लगे।


Next Story