मनोरंजन
समंदर किनारे हद से ज्यादा BOLD अवतार में नजर आई निया शर्मा, देखे वीडियो
Rounak Dey
4 March 2021 9:28 AM GMT
![समंदर किनारे हद से ज्यादा BOLD अवतार में नजर आई निया शर्मा, देखे वीडियो समंदर किनारे हद से ज्यादा BOLD अवतार में नजर आई निया शर्मा, देखे वीडियो](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/03/04/967379-44.webp)
x
लगता है कि निया शर्मा के ऊपर से बिकीनी का खुमार उतर ही नहीं रहा है।
लगता है कि निया शर्मा के ऊपर से बिकीनी का खुमार उतर ही नहीं रहा है। खासकर तब से, जब से निया शर्मा ने 'जमाई राजा 2.0' में बिकीनी पहनी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पहले ही बिकीनी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं और अब एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह समंदर किनारे हद से ज्यादा बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।
यह वीडियो भी 'जमाई राजा 2.0' की शूटिंग के दिनों का है। शो की शूटिंग गोवा में हुई थी और वहां निया ने जमकर बिकीनी में पोज दिए थे। निया शर्मा के इस वीडियो को देख फैन्स के बीच खलबली मच गई है और वो निया की खूबसूरती की खूब तारीफें कर रहे हैं।
निया शर्मा टीवी की उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अकसर ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए ट्रोल होती रहती हैं। कभी लोग उन्हें बिकीनी पहनने पर ट्रोल करते हैं तो कभी सलीकेदार कपड़े पहनने का ज्ञान देने लगते हैं। निया के इस वीडियो पर भी कुछ लोगों का ऐसा ही रिऐक्शन आया है।
फैन्स ने की तारीफ, भद्दी बातें बोलने लगे ट्रोल्स
जहां फैन्स ने निया के इस दिलकश अंदाज की तारीफ की तो कुछ लोग ऐक्ट्रेस के लिए भद्दे शब्दों और गालियों के इस्तेमाल पर उतर आए। एक यूजर ने कहा कि निया खुद को बियोंसे समझ रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने निया के लिए 'बकवास', 'घटिया' जैसे भद्दे शब्द बोले।
Next Story