मनोरंजन

Nia Sharma ने सिंगर केके को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Rounak Dey
3 Jun 2022 10:05 AM IST
Nia Sharma ने सिंगर केके को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, इंटरनेट पर छाया वीडियो
x
निया और उनके पोस्ट की तारीफ करते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते देखा जा रहा है।

दुनिया को अलविदा कह चुके सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (Krishnakumar Kunnath) यानी केके (KK) का मुंबई के वर्सोवा में अंतिम संस्कार (KK Funeral) कर दिया गया है। सिंगर को उनके बेटे नकुल कृष्ण कुन्नाथ ने मुखाग्नि दी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज फिलहाल इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इतना ही नहीं सिंगर की अंतिम यात्रा में मनोरंजन जगत के तमाम सितारों को शिरकत करते देखा गया था। साथ ही सभी देशवासी समेत, राजनेता और बॉलीवुड-टेलीविजन इंडस्ट्री के स्टार्स, केके को अपने-अपने अंदाज में ट्रिब्यूट देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने भी केके को अपने अंदाज में याद किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

निया शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Nia Sharma Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में वो व्हाइट और पिंक कलर की फ्लोरल-रफल ड्रेस पहने पहाड़ों के बीच छत पर खड़ी नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें गॉगल्स लगा, बालों की पोनी बनाए अपने लुक को कम्पलीट करते देखा गया है। वहीं, इस क्लिप के बैकग्राउंड में दिवंगत सिंगर केके का गाना 'प्यार के पल' (Pyaar ke Pal Song) चल रहा है, जिसे एक्ट्रेस दिल खोलकर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
यहां देखें वीडियो-


निया शर्मा का वीडियो (Nia Sharma Viral Video) सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, और लोग उनके इस अंदाज को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। निया के वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में तकरीबन 20 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,'दिलों की रानी।' दूसरे ने लिखा,'बेहतरीन सॉन्ग...वी ऑल मिस केके।' वहीं एक अन्य लिखते हैं,'मैडम आप हमेशा की तरह बेहद हसीन लग रही हैं।' ऐसे ही बाकी फैंस को भी निया और उनके पोस्ट की तारीफ करते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते देखा जा रहा है।
Next Story