मनोरंजन

निया शर्मा बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में...VIDEO देख फैंस की धड़कनें बढ़ी

Neha Dani
19 Nov 2021 3:18 AM GMT
निया शर्मा बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में...VIDEO देख फैंस की धड़कनें बढ़ी
x
आज निया घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं।

एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) टीवी की सेंसेशन बन चुकीं हैं। वह हमेशा ही अपने चाहने वालों के बीच अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है।



सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली निया शर्मा अपने फैंस को क्लीन बोल्ड करने का मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। इस समय में उनका एक डांस वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें निया शर्मा ऐश्वर्या राय के गाने कजरारे पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। ऑफ व्हाइट कलर की बोल्ड ड्रेस में निया के सिजलिंग डांस मूव्स उनके चाहने वालों के दिलों पर छूरियां चलाने का काम कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि निया शर्मा फुलऑन पार्टी और मस्ती मोड में हैं।
उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। इस वीडियो को उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है, जो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया है। फैंस उनकी हॉटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बताते चलें कि निया शर्मा की गिनती टीवी की सबसे सेक्सी सुपरस्टार में गिनी जाती हैं। निया शर्मा ने जमाई राजा टीवी शो से बाहर निकलने के बाद अपनी बोल्ड इमेज सबके सामने रखी है। कई बार उन्हें बोल्डनेस की हदें पार करने के कारण ट्रोल भी होना पड़ा है, लेकिन निया बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं।
उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता जिसे कई बार उन्होंने खुलकर कुबूला है। निया ने सीरियल काली से छोटे पर्दे पर अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी, लेकिन निया को पॉपुलेरिटी 'एक हजारो में मेरी बहना है' सीरियल से मिली है। आज निया घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं।

Next Story