मनोरंजन

निया शर्मा ने BOLD के बाद इस तस्वीरों से मचाया तहलका, देखे टेलेस्ट PHOTOS

Neha Dani
22 May 2021 10:27 AM GMT
निया शर्मा ने BOLD के बाद इस तस्वीरों से मचाया तहलका, देखे टेलेस्ट PHOTOS
x
दर्शकों को इस गाने में निया और अर्जुन की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा ही अपनी हॉट तस्वीरों के चलते इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं। निया सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस के चलते काफी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में निया अपने नए म्यूजिक अलबम 'तुम बेवफा हो' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस अलबम में निया टीवी के हैंडसम एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ नजर आ रही हैं। अर्जुन और निया का ये 'तुम बेवफा हो' बेहद ही इमोशनल है। दोनों का ये गाना हाल ही में रिलीज हो चुका है। इसी बीच अब निया अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों के चलते सुर्खियों में आई हैं। इन तस्वीरों को एक्ट्रेस के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।




निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। निया ने अपने इस फोटोशूट में चॉकलेटी कलर का सलवार सूट पहना है। वहीं वह अलग अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस ड्रेस के साथ हैवी इयररिंग कैरी किया हुआ है। साथ ही अपने बालों को खुला रखा है। इस तस्वीर को महज एक घंटे पहले ही शेयर किया गया है। वहीं अबतक इसे काफी लाइक मिल चुके हैं। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर निया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का नया इमोशनल सॉन्ग 'तुम बेवफा हो' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। निया और अर्जुन के इस गाने को स्टेबिन बेन और पायल देव ने गाया है। वहीं इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। वहीं अगर इसके म्यूजिक की बात करें तो इसे पायल देव ने म्यूजिक दिया हैं। दर्शकों को इस गाने में निया और अर्जुन की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।


Next Story